
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (43) के रूप में हुई है। वह वार्ड क्रमांक 14, दफाई क्रमांक 2, झगराखांड का निवासी था। मर्ग सूचना के अनुसार, भूपेंद्र सिंह श्री सिद्ध बाबा मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गए थे।
अचानक चक्कर आने से घाटी में गिरे
बताया गया है कि भूपेंद्र सिंह सिद्ध बाबा घाटी के ऊपर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह घाटी से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भाई की सूचना पर पुलिस ने कायम किया मर्ग
घटना की सूचना मृतक के भाई उमेश सिंह ने पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस दस्तावेजों में मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने और उपचार चलने का भी उल्लेख है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने शव का आवश्यक कार्रवाई के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मर्ग जांच में किसी तरह के संदेह की बात सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।