
मृतक की पहचान ग्राम परसकोल के रहने वाले अनिल चौहान (40) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आश्रम के सामने लाश पड़ा देखा और फौरन पुलिस की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की।
अनिल चौहान की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। चेहरे और कपड़ों पर खून के छींटे मिले। हत्या की आशंका के बाद डॉग स्क्वायड की मदद ली गई।
बताया जा रहा है कि अनिल शनिवार की शाम को अपने साथी मोतीलाल सिदार के साथ पास के गांव में शराब पीने गया था। इसके बाद दोनों वापस लौटे थे।
डॉग स्क्वायड ने सरपंच के घर तक किया पीछा
बताया जा रहा है कि डॉग ने सरपंच के घर तक पहुंचा। अनिल चौहान के साथी मोतीलाल सिदार पर भी संदेह जताया जा रहा है।
हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
हत्या का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द मामले के खुलासे की बात कही जा रही है।