सूरजपुर के महेशपुर गांव में बड़े भाई की करंट लगने से मौत

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर के महेशपुर गांव में बड़े भाई की करंट लगने से मौत हो गई। वह फेंसिंग के लिए लगाए गए तरंगित तार की चपेट में आ गया था। बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई का सोमवार को शव पेड़ में लटका हुआ मिला। दोनों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में रविवार को फेंसिंग के लिए लगाए गए तार में फैले करंट की चपेट में आने से नर्मदा प्रसाद की मौत हो गई। खेतों को जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए फेंसिंग में करंट फैला हुआ था। वह तार से चिपक गया और निकल नहीं सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

छोटे भाई ने लगा ली फांसी बड़े भाई की मौत को लेकर घर में हंगामें की स्थिति बन गई। नर्मदा प्रसाद को प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद छोटे भाई गणेश राम ने रात में घर से कुछ दूर महुआ पेड़ में फांसी लगा ली। सोमवार को गणेश राम का शव फांसी पर झूलता मिला।

मृतक के टी-शर्ट पर पत्नी के नाम सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला। मृतक ने अपनी पत्नी का नाम लिखकर लिखा है-रीना मुझे माफ़ कर देना।

परिजनों के अनुसार बड़े भाई की मौत के बाद गणेश राम सहमा हुआ था। संभवतः उसने डर के कारण आत्महत्या कर ली है। प्रेमनगर पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version