बिलासपुर में होली को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में होली को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर है। 24 घंटे के भीतर 128 गुंडे-बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मंगलवार रात में SSP रजनेश सिंह खुद पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया।

इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1000 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए शहर के साथ ही जिले में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित 800 जवान तैनात रहे।

जबकि 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रही। अफसर और जवान बुधवार भी पूरे समय चौक-चौराहों पर निगरानी करते रहेंगे। होली पर हुड़दंग और अपराध रोकने पुलिस ने सख्त नजर आई।

SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर सोमवार शाम से ही पुलिस जगह-जगह अभियान चलाकर कार्रवाई करती रही। सोमवार से लेकर मंगलवार तक पुलिस ने 128 आदतन निगरानी और गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Exit mobile version