
हादसे में प्रेम कुमार यादव की पत्नी सुषमा यादव (30) और उनकी मौसी फुलवा देवी (50) घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने बताया कि सुषमा यादव के चेहरे पर गंभीर जलन है और उनकी आंखें भी नहीं खुल पा रही हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया है।
फुलवा देवी का उपचार रामानुजगंज अस्पताल में जारी है। परिजनों के अनुसार, यह हादसा इतनी अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। दोनों महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई जा रही है।