
रविवार को पुलिस और प्रशासन ने अफीम की खेती नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की। बड़े क्षेत्र में फैली खेती को खत्म करने के लिए पहले पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन ज्यादा समय लगने के कारण बाद में बुलडोजर की मदद से पौधे उखाड़े गए। यह कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहने वाली है।
विधायक रिकेश सेन ने कहा, भूपेश बघेल को उस समय आना चाहिए था, जब बीज बोए जा रहे थे या पौधे लगाए जा रहे थे। गांव में चार साल से खेती होने की बात सामने आ रही है, जबकि भाजपा सरकार को आए दो साल ही हुए हैं। हम इस विषय पर विधानसभा में चर्चा करने के लिए भी तैयार हैं।