राजधानी रायपुर में सोमवार को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में सोमवार को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मांडर भट्टी के पास नहर में शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को नहर से बाहर निकलवाया।पुलिस के मुताबिक, मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास कोई पहचान से जुड़ा दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

विधानसभा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है और जांच जारी है।

Exit mobile version