
कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम शिवपुरी के ग्रामीणों ने गांव में संचालित उद्योग के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें उन्होंेने पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक नाले से अवैध जल दोहन की शिकायत दर्ज कराई।
ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा गांव के समीप स्थित प्राकृतिक जिंदा नाला से बड़ी पंप मोटर के माध्यम से बिना वैध अनुमति के निरंतर पानी का दोहन कर औद्योगिक उपयोग किया जा रहा है।
जिससे नाले का जलस्तर लगातार घट रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह नाला गांव के दैनिक उपयोग का प्रमुख जल स्रोत है।
साथ ही कंपनी द्वारा दूषित जल व औद्योगिक अपशिष्ट को खुले स्थान पर छोड़े जाने से पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति भी निर्मित हो रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
2024 मई माह का राशन अब तक नहीं दिया कलेक्टर जनदर्शन में खरसिया विकासखंड के ग्राम बिलासपुर के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि शक्ति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अप्रैल और मई 2024 माह के लिए ई-पॉस मशीन में बायोमेट्रिक अंगूठा लिया गया।
इसके बाद केवल एक माह का ही राशन दिया गया है। जबकि मई माह का राशन आज तक वितरित नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।