
यह घटना शिव चर्चा भवन के पास बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे मौजूद 5 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी।
बच्चे को आई गंभीर चोटें, जिला अस्पताल रेफर
टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल बच्चे को उठाया और इलाज के लिए रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच में बच्चे के सिर में गंभीर चोट पाई। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। घायल बच्चे के परिजनों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। अस्पताल के स्टाफ जगदीश दास सहित अन्य लोगों के द्वारा आर्थिक मदद इलाज के लिए दी गई।