
बता दें कि प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। इसके अलावा प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम (ड्राय वेदर) बना हुआ है।
तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान दुर्ग और राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ। वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।