बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटियापाटी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटियापाटी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे थे। यह हमला अजय ध्रुव नामक युवक पर किया गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अजय ध्रुव ने 23 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 17 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम खटियापाटी के पंचायत भवन के सामने आरोपी बाइक और स्कूटी में सवार होकर आए।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश के बाद, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने मान लिया कि पुराने विवाद और रंजिश के चलते ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. विकास जोशी – पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार

2. तेंदूका उर्फ लकी बंजारे – पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार

3. गोपी बघेल – ग्राम जुड़ा, थाना लवन

4. दीप कुर्रे – पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार

5. आर्यन उर्फ पार्मेंद्र बंजारे – पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार

6. राहुल चेलक – ग्राम घुलघुल, थाना लवन

Exit mobile version