
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर में गंभीर चोट पाई। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाते समय प्रतापपुर के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। फरार पीकअप ड्राइवर हुआ गिरफतार मृतक बच्चे की पहचान रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 3 निवासी गणेश सोनी के 5 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सोनी के रूप में हुई है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। बुधवार को बलरामपुर में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव रामानुजगंज पहुंचने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों में गहरा शोक छा गया।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने कुछ समय के लिए चक्का जाम करने की तैयारी की। सूचना मिलने पर एसडीएम आनंद नेताम ने उन्हें समझाइश दी। एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया।
पुलिस ने इस मामले में फरार पिकअप चालक को रामचंद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।