छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ गई है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में रात का तापमान गिरकर 6.9°C हो गया है। जशपुर और पेंड्रा इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। इस बीच रायपुर में भी पिछले 2 दिनों में तापमान लगभग 3 डिग्री गिर गया है।

पिछले 24 घंटों में रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में औसत तापमान में 1-3 डिग्री और गिरावट आने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में, राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान दुर्ग में 30.2°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.9°C रिकॉर्ड किया गया।

रायगढ़ में पिछले दो दिनों से बढ़ी ठंड

रायगढ़ जिले में तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान लगातार कम हो रहा है। 5 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में भी हल्की ठंड महसूस हो रही है।

पिछले दो दिनों में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय काफ़ी ठंड लग रही है, जबकि दोपहर की तेज़ धूप से थोड़ी राहत मिलती है। शाम को लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन रहे हैं। अलाव जला रहे हैं।

इसके अलावा, मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Exit mobile version