गौरेला-अमरकंटक मार्ग के केंवची स्थित उर्मिला पेट्रोलियम के मैनेजर को 40 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh Crimesगौरेला-अमरकंटक मार्ग के केंवची स्थित उर्मिला पेट्रोलियम के मैनेजर को 40 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गौरेला पुलिस ने पंप मालिक प्रमोद परस्ते की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की।

आरोपी मैनेजर लालजी पटेल पेंड्रा अमरपुर का निवासी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मैनेजर ने गबन की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा हर्बल लाइफ के प्रोडक्ट्स में निवेश किया था।

मैनेजर ने कहा जान बुझ कर फसाया है पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी लालजी पटेल ने खुद पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। लालजी का दावा है कि उसे इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है और उसने किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं की है।

पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि गबन की गई रकम का इस्तेमाल और कहां-कहां किया गया है। वर्तमान में पुलिस दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

Exit mobile version