
मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक का नाम सत्यमदास मानिकपुरी (27) है, जो वार्ड नंबर- 26 में रहता था। सत्यमदास प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। सत्यमदास ने नाबालिग छात्र से संबंध बनाए थे। लगातार वह संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।
साथ ही संबंध नहीं बनाने पर सभी को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिग ने हत्या की साचिश रची और 17 जनवरी को सत्यमदास को बुलाया, फिर नर्सरी के पीछे ले जाकर चाकू से हमला कर मार डाला। वारदात के बाद नाबालिग मौके से भाग निकला। इसके अलावा उसने इंटरनेट पर बचने के तरीके सर्च किए।
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। इसके अलावा 500 से अधिक CCTV फुजेट खंगाले गए। 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई, तब जाकर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को 15 मार्च को हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामला का खुलासा किया है।
पढ़िए सिलसिलेवार हत्या की पूरी कहानी…
दरअसल, 17 जनवरी 2026 को पुलिस को लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक के गले पर चाकू से वार कर हत्या की गई थी। जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई।
सत्यमदास के परिचितों, दोस्तों, आसपास रहने वाले लोगों समेत 100 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही बदमाश प्रवृत्ति के लोगों, पूर्व अपराधियों, नशा करने वाले 40 से 50 संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। सत्यमदास के इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की भी जांच की गई।
इस दौरान पुलिस एक युवक के पास पहुंची, जो टीचर के इस करतूत के बारे जानता था और उसने ही नाबालिग की जान पहचान कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया।
अननेचुरल सेक्स को लेकर ब्लैकमेल, फिर हत्या
नाबालिग ने बताया कि सत्यमदास और उसके बीच करीब 3 महीने पहले से पहचान थी। दोनों के बीच अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बने थे। बाद में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सत्यमदास नाबालिग को बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।
नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन उसने सत्यमदास को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। इसके बाद दोनों स्कूटी से घटनास्थल की ओर गए। नाबालिग घर से पहले ही चाकू लेकर निकला था। मौके पर पहुंचते ही उसने सत्यमदास के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।