
राजस्व विभाग की जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा, अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लॉट और ढांचों को ढहा दिया।
कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है।
झुराड़बरी में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले प्रमोद चौधरी, राघवेन्द्र सिंह और हेमंत सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
खसरा नंबर 558 पर सरकारी जमीन के हिस्से पर 12×99 मीटर का कच्चा रास्ता और प्रवेश द्वार बनाया गया था। वहीं, खसरा नंबर 672 पर पहाड़/चट्टान वाली सरकारी जमीन पर शौचालय और 10×70 मीटर का कच्चा रास्ता निर्मित कर अतिक्रमण किया गया था।
प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर 10,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है और तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।