
जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं। इस वजह से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक का काम किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे ने बताया है कि इस काम के चलते गोंदिया की अप मेन लाइन नंबर 5 करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है।