अंबिकापुर के निगम कर्मी को सोने का नकली बिस्किट थमाकर ठगों ने 200 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए नगदी की ठगी कर ली

Chhattisgarh Crimesअंबिकापुर के निगम कर्मी को सोने का नकली बिस्किट थमाकर ठगों ने 200 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए नगदी की ठगी कर ली। ठगों ने घर में शादी होने का झांसा दिया था। जब कर्मचारी ने बिस्किट की जांच कराई, तो वह नकली निकला।

मामले में सरगुजा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय ठगों को गुजरात और यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 ग्राम सोने के जेवर और 20 लाख रुपए से अधिक नगदी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के निगमकर्मी के घर कई सालों से मंजू नाम की महिला घी बेचने आती थी। वह खुद को राजस्थान के किशनगढ़ की रहने वाली बताती थी।

होली के त्योहार से पहले मंजू सोने का बिस्किट लेकर निगमकर्मी के घर आई और बोली कि उसके घर शादी है, इसलिए बिस्किट को गहना बनवा दीजिए। कई सालों से घर आने के कारण निगमकर्मी का उसपर भरोसा बढ़ गया था।

Exit mobile version