
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बाइक चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हिरण अचानक सड़क पर आ गया, जिससे बाइक चालक संभल नहीं पाया और जोरदार टक्कर हो गई। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की। वन विभाग हिरण के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है। इस घटना के बाद इलाके में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि नेशनल हाईवे पर आए दिन जंगली जानवर हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस मामले को लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।