बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कुसमी पुलिस ने नशीली कफ सिरप के अवैध परिवहन के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कुसमी पुलिस ने नशीली कफ सिरप के अवैध परिवहन के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को 16 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से बस द्वारा अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप मंगवाया जा रहा है। इस सूचना पर कुसमी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टाफ के साथ मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने कुसमी निवासी आसिफ अंसारी उर्फ बबलू (38 वर्ष, वार्ड क्र. 07) के कब्जे से विंग्स कंपनी का कोडीन फॉस्फेट्स और ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप ‘ऑनरेक्स’ जब्त किया। इसके साथ ही, बस चालक आनंद तिर्की (24 वर्ष, निवासी झोलांगा, थाना लोदाम, जिला जशपुर) के पास से भी यही प्रतिबंधित सिरप और बस क्रमांक जे.एच.03 ए.क्यू.-3029 की रसीद बरामद की गई।

आरोपियों को प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप रखने और परिवहन करने का दोषी पाए जाने पर अपराध क्रमांक 28/2026, धारा 21(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version