
एक आरोपी छेदी सिंह साकत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,वहीँ दूसरे पर आबकारी अधिनियम के तहत लीला बाई भास्कर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी में हुई। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने लीला बाई भास्कर के कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।
दूसरी कार्रवाई
चौकी डिंडोरी थाना क्षेत्र के ग्राम झलरी में की गई। यहां छेदी सिंह साकत नामक व्यक्ति के पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब और 75 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। इस मामले में छेदी सिंह साकत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आबकारी अधिनियम तहत कार्रवाई
छेदी सिंह साकत के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस संयुक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के लोरमी प्रभारी अमित शाह, मुंगेली प्रभारी जय सिंह मरकाम, पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर की गई।