
यह नवजात शिशु लगभग 6-7 माह का बताया जा रहा है, जिसका शव पानी में बहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने नहर से नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला।
1 से 2 दिन पुराना शव
उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ के मर्चुरी में रखा गया है। नवजात शिशु का शव 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और कुछ अंगों को जांच के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।