
प्रत्यक्षदर्शियों दर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण जल प्रपात की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
महिला की उम्र लगभग 25 – 30 साल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। आस पास के गांव में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।
हादसे का कारण अस्पष्ट
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का ख़ुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।