
विभाग की तरफ से नवरात्रि और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीर सागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई की।
गंगोत्री मिनरल एंड वाटर प्लांट से पानी की बोतलों के सैंपल भी लिए गए। भ्रामक लेबलिंग के कारण 1 लीटर की 210 पेटियां (प्रत्येक में 12 बोतल), 250 एमएल की 3030 पानी की बोतलें और 250 एमएल के 29,100 पानी के पाउच सीज किए गए।
दो फर्मों को नोटिस जारी
इस दौरान दो अन्य फर्मों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए। टीम ने सेवई, साबूदाना, अरहर दाल और चना दाल के नमूने भी एकत्र किए। रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रसाद कक्ष का भी जायजा लिया गया।
मंदिर में भोग प्रमाणन (भोग सर्टिफिकेट) के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। मंदिर परिसर के बाहर लगे ठेलों और गुमटियों की भी जांच की गई। यहां अखाद्य रंग से तैयार चाट को नष्ट कराया गया और संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में जानकारी दी गई।