जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत

Chhattisgarh Crimesजशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई, जिसे उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है।मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

यह घटना गुरुवार शाम लगभग 5 बजे हुई। दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सनऊ राम (51) के रूप में हुई है। वह चार दिन पहले ही मजदूरी के लिए जशपुर आया था।

सनऊ राम कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ तरुण के ईंट भट्ठे में मजदूरी करने आया था और वहीं बने एक अस्थायी मकान में रह रहा था।

तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सनऊ राम की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी दौरान पास के एक अन्य घर में मौजूद रेखा (25) भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरूआती इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक सनऊ राम मूल रूप से शक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा का निवासी था।

थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की जा रही है। आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version