
प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस और एनएचएआई (NHAI) ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ऐसे में लोगों को एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने के लिए करीब 1 घंटा पहले घर से निकलना होगा।
मरम्मत कार्य के दौरान पुल के एक हिस्से से ही दोनों दिशाओं का यातायात बारी-बारी से संचालित किया जाएगा। इस ‘वन-वे’ व्यवस्था के चलते पुल पर भारी जाम लगने की आशंका है।
पुलिस ने सख्त निर्देश जारी करते हुए चंदनीडीह से कुम्हारी टोल के बीच ओवरटेकिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जरूरी काम है तो 1 घंटा पहले निकलें
ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि यदि आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या किसी परीक्षा के लिए इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने सामान्य समय से कम से कम एक घंटा पहले घर से निकलें। पीक ऑवर्स (सुबह और शाम) में यहां लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
जाम से बचने के लिए ‘वैकल्पिक मार्ग’ (डायवर्जन)
ट्रैफिक पुलिस और NHAI के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद निम्नलिखित वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है:
- नया रायपुर/एयरपोर्ट जाने वाले: भिलाई-दुर्ग से आने वाले यात्री सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग का उपयोग करें।
- भिलाई-दुर्ग से रायपुर आने वाले: जाम से बचने के लिए सेलूद-फूंडा-जामगांव-अमलेश्वर वाला रास्ता बेहतर होगा।
- चरोदा/भिलाई-3 के रहवासी: आप सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग से होते हुए रायपुर में प्रवेश कर सकते हैं।
- कार व बाइक चालक: रायपुर से दुर्ग जाते समय चंदनीडीह से बाएं मुड़कर पुराने रपटे (पुल) या भाठागांव-अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।