
मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के सपनई पाली निवासी शुभम गोस्वामी अपने जीजा संजय गोस्वामी के घर घूमने आया हुआ था। वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शुभम को गंभीर चोटें आईं।
ट्रैक्टर ड्राइवर गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को चांपा के धर्म अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर हिरेश पटेल मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से ट्रैक्टरों द्वारा किया जा रहा है। ये ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।