रैली निकाल कलेक्टर गरियाबंद के नाम सौपा ज्ञापन
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने चेतावनी देते हुए कहा
एक पखवाड़े के भीतर यदि कार्यवाही नही हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे
पूरन मेश्राम/मैनपुर।
मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व मे पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय पहुंँचकर गरियाबंद कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर एक पखवाड़े के भीतर कार्यवाही करने की मांग किया है। साथ ही कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया गया है। ज्ञापन सौपने के बाद ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जनमन योजना के तहत जो सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसमे गुणवत्ता का कोई ध्यान नही रखा जा रहा है। बेहद निम्न और घटिया स्तर के निर्माण कार्य के चलते सड़क बनते ही उखड़ने लगी है सड़क निर्माण पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। श्री ध्रुव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य स्थल पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अफसर नही रहते अफसरो और इंजीनियर के अनुपस्थिति मे सड़क निर्माण स्थल के किनारे से ही मिट्टी को निकालकर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है और सड़क के किनारे बड़े -बड़े गड्ढे हो रहे है जिसमे आये दिनो लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। ग्रामीणो के द्वारा घटिया सड़क निर्माण की शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है घटिया सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जाॅच किया जावे एवं कार्य एजेंसी और संबंधित जिम्मेदार अफसरो पर कार्यवाही किया जाये। एक पखवाड़े के भीतर जिम्मेदारो के ऊपर कार्यवाही नही होने पर ब्लाॅक कांग्रेस द्वारा मैनपुर मे उग्र प्रदर्शन घेराव एवं पुतला दहन किया जायेगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत, दुलेन्द्र नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, डोमार साहू, लिकेश यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।