
जानकारी के मुताबिक, शहर के पिथलिया कॉम्प्लेक्स की दूसरी और तीसरी मंजिल पर फाइनेंस कंपनी की आड़ में यह कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। आरोपी रात के समय कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे और उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों से संपर्क करते थे और अलग-अलग तरीकों से उनसे पैसे ठगते थे।
क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।