महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च 2026 को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी

Chhattisgarh Crimesमहावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च 2026 को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मांस-मटन की दुकानें उस दिन बंद रहेंगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने सभी जोन अधिकारियों को सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

निगम की टीम पूरे शहर में निगरानी करेगी। जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं भी मांस-मटन की बिक्री न हो।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट इस दिन मांस-मटन बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ जब्ती की कार्रवाई के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Exit mobile version