
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान वाहनों में क्रूरतापूर्वक ठूंसे गए 15 मवेशी बरामद किए गए। कार्रवाई वाड्रफनगर एसडीओपी के निर्देशन में हुई
3 लोग गिरफ्तार अन्य फरार
इस कार्रवाई में वाहन चालकों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश से झारखंड के बूचड़खानों में ले जा रहे थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन मवेशियों को मध्य प्रदेश से झारखंड के बूचड़खानों तक ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।