
आरोपी रसोइया का नाम केसर दुबे है, जिसने कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर हमला किया। पुलिस ने अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया केसर दुबे को हिरासत में ले लिया है।
छात्रों ने बताया कि रसोइया लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। उस पर मारपीट और अवैध वसूली के भी आरोप हैं। बताया जा रहा है कि अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को परेशान कर रहा था।
कोरबा ट्राइबल एसी से कार्रवाई की मांग
छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कोरबा ट्राइबल एसी से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व पार्षद शेष बंद गोस्वामी ने बताया कि इस घटना से छात्र डरा हुआ है और परिवार उसे परीक्षा के दौरान ही घर ले गया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
रसोइए पर बच्चों के साथ प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक देवांगन ने कहा कि रसोइए द्वारा बच्चों के साथ की जा रही प्रताड़ना और मारपीट की घटना को लेकर जिला प्रशासन को भी कार्रवाई करनी चाहिए।
स्थानीय वरिष्ठ नागरिक राज्यवर्धन सिंह ने बताया कि इस आदिवासी बालक छात्रावास में लगभग 50 बच्चे रहते हैं और रसोइया लगातार उन्हें परेशान कर रहा था। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की, इसे एक बड़ी लापरवाही बताया।