
आग की तेज लपटों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत फैल गई। दुकानदारों ने एहतियातन अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई।
दुकानदारों के अनुसार, सुबह 10 बजे दुकानें खुलने के बाद सभी अपने काम में लगे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों ने नीचे की झाड़ियों और अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग की चपेट में दुकानें और आसपास के मकान भी आ सकते थे।
बिजली विभाग के कर्मचारी भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मुख्य बिजली लाइन को बंद कर सुधार कार्य शुरू किया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। गर्मी के दिनों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।