
इनसे मिले इनपुट के बाद यहीं 14 करोड़ का डंप मिला, जिसमें 3 करोड़ कैश और 7 किलो गोल्ड शामिल है। इसे अब तक का सबसे बड़ा डंप माना जा रहा है।
इसके साथ ही 4 जिलों में 34 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें दंतेवाड़ा में 5, सुकमा में 2 और कांकेर में 2 नक्सली शामिल है।
25 नक्सली, 93 हथियार और 1.47 करोड़ का इनाम
बीजापुर में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के 25 नक्सलियों ने 93 हथियारों के साथ सरेंडर किया है। इसमें 12 महिला माओवादी कैडर शामिल हैं। सभी पर 1.47 करोड़ का इनाम घोषित था।
कई बड़े वारदातों में शामिल रहे
इनमें मंगल कोरसा ऊर्फ मोटू, आकाश ऊर्फ फागु उईका, DVCM शंकर मुचाकी, ACM राजू रैयाम ऊर्फ मुन्ना, ACM पाले कुरसम जैसे बड़े नक्सली शामिल है।
मंगल 8 लाख इनामी रहा है और 12 बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। शंकर मुचाकी (33) भी 8 बड़े वारदातों में शामिल रहा। पाले कुरसम 5 घटनाओं में शामिल था।
बीजापुर में अब तक 19 करोड़ का डंप मिला
जिले में 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 मार्च 2026 तक कुल 1003 माओवादी कैडरों ने सरेंडर किया है। इसके पहले 5.37 करोड़ का डंप मिला था, जिसमें 1.64 करोड़ का 1 किलो सोना और 3.73 करोड़ कैश था। इस प्रकार अब तक 19.43 करोड़ का डंप मिला है। जिसमें 6.63 करोड़ कैश और 12.80 करोड़ का 8.20 किग्रा सोना शामिल है।
सुकमा में 2 महिला नक्सलियों ने डाले हथियार
सुकमा में 2 महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन पर 8-8 लाख का इनाम था। वे माओवादी कैडर के रैंक कंपनी के सदस्य है, सुकमा के ही रहने वाली है। सरेंडर के बाद इनसे मिले इनपुट के बाद हथियारों और 5 लाख कैश का बड़ा डंप भी मिला है।
- जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30), इनाम – 8 लाख
- सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24) इनाम – 8 लाख
कांकेर में अब भी 14 नक्सली सक्रिय
कांकेर जिले में पिछले 6 दिन में 11 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। जिले में अभी भी करीब 14 नक्सली सक्रिय हैं। इनमें डीवीसीएम स्तर के चंदर और रूपी शामिल है।
पुलिस आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से जानकारी जुटाकर अब इलाके में छिपे बाकी नक्सलियों से संपर्क शुरू कर रही है। पुलिस उन्हें समझाकर मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रही है।
- पीपीसीएम (PPCM) शंकर
- पीएम (PM) हिड़मा डोडी