जानकारी के मुताबिक, ग्राम लीचिरमा निवासी देव सिंह (22) रात में अपनी बाइक पर घर से सब्जी लेने के लिए खेत जाने निकला था। घनश्याम राइस मिल के पास उसका खेत है। देव सिंह रास्ते से गुतुरमा के उड़िया होटल के पास नेशनल हाईवे पर आया, सीतापुर से तेज रफ्तार में पत्थलगांव की ओर जा रही मारूती बलेनो कार क्रमांक सीजी 10 एएच 2355 ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी।
युवक की मौत, भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार ड्राइवर, एक नाबालिग, दो पुरुष और एक महिला को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग पर गुतुरमा के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिस वजह से 12 घंटे से अधिक समय तक नेशनल हाईवे बंद रहा। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम लीचिरमा निवासी देव सिंह (22) रात में अपनी बाइक पर घर से सब्जी लेने के लिए खेत जाने निकला था। घनश्याम राइस मिल के पास उसका खेत है। देव सिंह रास्ते से गुतुरमा के उड़िया होटल के पास नेशनल हाईवे पर आया, सीतापुर से तेज रफ्तार में पत्थलगांव की ओर जा रही मारूती बलेनो कार क्रमांक सीजी 10 एएच 2355 ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी।
युवक की मौत, भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार ड्राइवर, एक नाबालिग, दो पुरुष और एक महिला को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
घटना के काफी देर बाद तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। सीतापुर से पुलिसकर्मी एक छोटा हाथी लेकर पहुंचे और शव को हॉस्पिटल ले जाने के लिए डीजल भरवाने पैसे की मांग कर दी। इससे भड़के लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। रात 12 बजे के बाद दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
मुआवजे के आश्वासन के बाद खुला जाम
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग रखी। साथ ही शव को ले जाने के लिए डीजल के पैसे मांगने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण चक्काजाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए।
दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, एडिशनल एसपी अमोलक सिंह टोप्पो मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए तत्कालीक सहायता राशि दी गई। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
12 घंटे फंसे रहे बड़े वाहन
चक्काजाम के कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक बड़े वाहनों की लाइन लगी रही। यात्री वाहन और छोटे वाहन गांवों के बाइपास रोड से निकल गए, हालांकि इस कारण उन्हें कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। पुलिस ने चक्काजाम समाप्त होने के बाद मार्ग खुलवाया और आवागमन को व्यवस्थित किया।