
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 22.450 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 11.22 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों का नाम ओडिशा निवासी शांतनु मलिक, रोमियो मलिक, जुलियत मलिक, राहुल मलिक रश्मिता दीगल, दीपा दीगल बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को 2 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका के पास कुछ लोग बैग में गांजा लेकर खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 4 पुरुष, 2 महिला और एक नाबालिग को पकड़ा
तलाशी के दौरान सभी के बैग से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की योजना बना रहे थे।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जब्त गांजे की कुल मात्रा 22.450 किलो है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की जानकारी मिल सके।
अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्राइम और साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला के अनुसार नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।