
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनका परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इससे रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर और रायगढ़ के यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की यात्रा भी सुगम होगी।
इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया था। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3, लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।
- 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू – 3 से 6 अप्रैल
- 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू – 4 से 7 अप्रैल
- 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू – 3 से 6 अप्रैल
- 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू – 4 से 7 अप्रैल
- 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर – 3 से 6 अप्रैल
- 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर – 4 से 7 अप्रैल
- 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी हुईं बहाल
- 68861 (गोंदिया–झारसुगुड़ा) मेमू – 4 से 7 अप्रैल
- 68862 (झारसुगुड़ा–गोंदिया) मेमू – 4 से 7 अप्रैल
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 से जरूर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।