
पुलिस के अनुसार, कार्तिक साहू अपने घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में एक सीढ़ी लेकर गए थे। उन्होंने लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर रस्सी बांधी। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने तुलसी का पत्ता खाया और अपने सिर पर भी तुलसी का पत्ता बांधा था।
सिर पर तुलसी बंधी हुई थी
सुबह ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पेड़ पर फंदे से झूलते देखा। उनके सिर पर तुलसी बंधी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। शव से तुलसी का पत्ता अभी भी बंधा हुआ था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी अज्ञात है और मामले की जांच की जा रही है।