
जानकारी के अनुसार, खिसोरा के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। उसने एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और बदसलूकी की। इस घटना की शिकायत परिजनों ने एसडीएम सुमित बघेल से की थी।
एसडीएम ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की। जांच में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक शाला के हेडमास्टर ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बलौदा पुलिस ने धारा 74 BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस हिरासत में लिए गए शिक्षक राकेश कुर्रे ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।