
10 से ज्यादा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम भिलाई निवासी राहुल सिंह और रायपुर तेलीबांधा निवासी रितेश कुमार है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
दरअसल 6 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोकरो और मानिकचौरी गांव के बीच मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर खेतों में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद करीब 15 जुआरी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
रेड पड़ने से पहले आरोपी फरार
रायपुर ग्रामीण के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायपुर-धमतरी बॉर्डर पर जुआ खिलाए जाने की जानकारी मिलने पर रेड मारी गई। इससे पहले कई आरोपी फरार हो गए। रेड में मौके से 6 लाख 34 हजार रुपए नकद, एक ताश की गड्डी, दो आईफोन और एक मर्सिडीज कार जब्त की गई। जुआ खेलने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अफसरों के अनुसार इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।