राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र स्थित गर्ग एग्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में काम करने वाले मजदूर की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान संतोष सोनवानी के रूप में हुई है, जो महासमुंद का रहने वाला था।

पुलिस ने साथी कर्मचारियों की सूचना पर आरोपी को सतना से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रमाकांत तिवारी है। दोनों के बाद वाल्व बंद करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रमाकांत ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल गर्ग एग्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में संतोष सोनवानी मजदूरी का काम करता था। 6 अप्रैल की शाम वह ड्यूटी पर था। इस दौरान संतोष और रमाकांत के बीच के बीच वाल्व बंद करने को लेकर विवाद हो गया। बीच-बचाव में अन्य कर्मचारी आए, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

विवाद के बाद संतोष सो रहा था, तभी रमाकांत ने तैश में आकर पास रखे पाने से वार किया और भाग निकला। वहीं इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर उरला थाने में अपराध क्र. 126/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया

पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को सतना जिले के ग्राम मझियारकला से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को आवेश में अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के पास से पाना जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Exit mobile version