कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesकोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने धनोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उसकी पहचान उच्च माध्यमिक शाला तुर्की में पदस्थ शिक्षक हिमांशु मेश्राम से 7 जनवरी 2025 को हुई थी। आरोपी ने उसे फोन कर धनोरा बुलाया और प्रेम और शादी का झांसा दिया।

आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना के बाद जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Exit mobile version