छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी फिर से असर दिखाने लगेगी।

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की गतिविधियां दर्ज की गईं, जबकि तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38.5°C और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.8°C दर्ज हुआ। वहीं अमलीपदर में 3 सेमी, जबकि दोरनापाल, सुकमा और मुकडेगा में 2-2 सेमी बारिश हुई।

Exit mobile version