
वीडियो में युवक रौब दिखाते नजर आ रहा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत उसकी गिरफ्तारी हुई थी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुकेश को दोबारा ढूंढ निकाला और थाने में कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। मामला उतई थाना इलाके का है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान हर्ष साहू (25) निवासी स्टेशन मरोदा के रूप में हुई है। उसे एनडीपीएस एक्ट के मामले में 2024 में जेल भेजा गया था, जहां वह करीब 17 महीने तक बंद रहा। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है।
इसके बाद वह उतई थाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने थाने के बाहर निकलते हुए भोजपुरी गाने पर एक रील बनाई। ‘आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल’ गाने पर वीडियो शूट किया और इसे इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक कब और किस काम से आया था इसकी जानकारी नहीं है।
47 हजार से ज्यादा लोगों ने देखी रील
सोशल मीडिया पर यह वीडियो 12 अप्रैल को अपलोड किया गया है। एक दिन में ही इस वीडियो पर 47.8 हजार व्यू आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और उसे पकड़कर थाने ले आई जहां उससे कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। युवक को समझाइश देकर फिलहाल छोड़ दिया गया है।