
कोतवाली थाने की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ग्राम भागुटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान त्रिलोचन सिंह राजपूत (49), निवासी बिरनपुर, हाल पता भागुटोला, कवर्धा) के कब्जे से 9 किलो 308 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
सप्लायर को भी बनाया आरोपी
पूछताछ में आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत ने बताया कि उसे यह गांजा चित्रकांत साहू (35 वर्ष, निवासी ग्राम कांपा, कवर्धा) ने उपलब्ध कराया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चित्रकांत साहू को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस के तहत केस दर्ज
दोनों आरोपियों त्रिलोचन सिंह राजपूत और चित्रकांत साहू के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 20(ख) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
कवर्धा पुलिस ने पिछले कुछ समय से मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।