छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर इंजीनियर से 16.66 लाख रुपए की ठगी की गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर इंजीनियर से 16.66 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने पहले अच्छा मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद इंजीनियर ने व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन किया। भरोसे में आकर उसने पैसे इन्वेस्ट कर दिए।

जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो और पैसों की डिमांड की गई। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम लिंक से शुरू हुई ठगी की कहानी

जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम राजनारायण पाण्डेय (46) है, जो भिलाई का रहने वाला है। वह मुंबई की सॉफ्टवेयर कंपनी काम करता है। ठगी की शुरुआत उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए एक अनजान लिंक से हुई।