छत्तीसगढ़ के रायपुर के गोबरा नवापारा में सोमवार देर रात रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायपुर के गोबरा नवापारा में सोमवार देर रात रेत से भरे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना अभनपुर थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, पिपरौद-बजरंगपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास देर रात करीब 1:30 बजे रेत से लदी हाइवा सामने से आ रहे खाली ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में सवार लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए।

जेसीबी से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।