
पहला मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपने घर के कमरे में सो रही थी, जब घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोपी संजय खूंटे कमरे में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी संजय खूंटे के खिलाफ BNS की धारा 74 और 332(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी
दूसरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 6 सितंबर को एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। कोरबा जिले में उनकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और नाबालिग को बरामद किया।
महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए गए बयान में नाबालिग ने बताया कि हितेश कुमार साहू (20 वर्ष) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी हितेश कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
छेड़छाड़ का आरोपी महाराष्ट्र से अरेस्ट
तीसरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। यहां आरोपी मुस्लिम शेख (19 वर्ष) ने 28 मार्च 2024 को एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की थी और उसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मैसेज भी भेजता था। घटना के बाद से आरोपी मुस्लिम शेख फरार था। पुलिस ने लगातार तलाश जारी रखी और लगभग एक साल बाद उसे महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।