रायपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड विकास नरेंद्र शुक्ला को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesरायपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड विकास नरेंद्र शुक्ला को महाराष्ट्र के शोलापुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इससे पहले 25 मार्च 2026 को पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग अवैध कॉल सेंटरों पर रेड मारी थी। इस दौरान सुपरवाइजर समेत कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

ऐसे खुला पूरा नेटवर्क

गंज और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिथालिया कॉम्प्लेक्स और अंजनी टावर में संचालित कॉल सेंटरों पर छापा मारकर पुलिस ने 67 मोबाइल, 18 लैपटॉप, 28 कंप्यूटर सेट और 3 वाई-फाई राउटर जब्त किए थे। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 16.53 लाख रुपए बताई गई थी।

Exit mobile version