
रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर जोन में तीसरी और चाथी लाइन के साथ ही इंफ्रास्टक्चर डवलमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन बीच किमी अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
- 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी।